Ram Gopal Varma Praises Randeep Hooda : सनी देओल ( Sunny Deol) की हालिया रिलीज फिल्म जाट( Jaat) सिनेमाघरों में गदर काट रही है। दर्शकों को एक्शन-ड्रामा से भरी ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। जाट में रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने नेगेटिव किरदार किया है। वह फिल्म में रणतुंगा बने है। जिसके खौफ से पूरा गाँव कांपता है। रणदीप हुड्डा ने फिल्म में दमदार किरदार किया है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता रम गोपाल वर्मा ने रणदीप हुड्डा की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।
राम गोपाल वर्मा( Ram Gopal Varma) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है रणदीप हुड्डा ने जाट में बेहतरीन काम किया है। रणदीप हुड्डा की पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है आप Jaat में कमाल के थे.. ग्रीक भगवान का लुक, खौफनाक खौफनाक अंदाज और विस्फोटक ऊर्जा का मिश्रण, मास मसाला का बेहतरीन मिश्रण। निर्माता को रणदीप का काम बेहद पसंद आया।
इससे पहले एक्टर रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) ने फैंस के साथ पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने रणतुंगा को प्यार देने के लिए शुक्रियाअदा किया। उन्होंने जाट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - रणतुंगा के लिए मुझे जो प्यार मिल रहा है, मैं उसे अब भी महसूस कर रहा हूँ... इतना खतरनाक किरदार निभाना और फिर भी इतनी प्रशंसा पाना वाकई बहुत ही विनम्र अनुभव है। मेरे दूरदर्शी निर्देशक को बहुत-बहुत धन्यवाद। इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मुझ पर भरोसा करने और हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करने के लिए। इसी के साथ उन्होंने अभिनेता सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा दिग्गज स्टार सनी देओल के साथ काम करना , पाजी वाकई बहुत शानदार थे । बहुत ही सरल, बहुत ही जोश से भरे हुए। अपने बेहतरीन सह-कलाकारों का आभारी हूँ
