बॉलीवुड

Jackky Bhagnani और Rakul Preet Singh 7 जन्म के बंधन में बंधने के लिये हैं तैयार, गोवा में इस दिन लेंगे फेरे

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Marriage Date Fixed: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी भगनानी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है।

Image

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की सादी हुई तय

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Marriage Date Fixed: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की शादी को लेकर बीते कई दिनों से लोग इंतजार कर रहे थे। जब से उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगी है, तब से ही रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अपनी शादी के सवालों में घिरे रहते हैं। खास बात तो यह है कि 2024 के आगाज के साथ दोनों की शादी की तारीख पर भी मुहर लग चुकी है।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अपने रिलेशनशिप को दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनसे जुड़े सूत्रों ने शादी की खबर देते हुए कहा, "रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 22 फरवरी को गोवा में शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने बहुत ही चोरी-छुपे ये फैसला किया था, क्योंकि वे अपनी शादी को बहुत ही इंटीमेट और सादा रखना चाहते हैं।" रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बताया कि उनकी शादी बहुत ही प्राइवेट होने वाली है।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "वे बहुत ही प्राइवेट लोग हैं और अपनी शादी को भी गुप्त रखना चाहते हैं। शादी की तैयारियां शुरू होने से पहले जैकी और रकुल अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। जैकी अपनी बैचलर पार्टी के लिए बैंगकॉक में हैं तो वहीं रकुल भी थाईलैंड में ब्रेक एंजॉय कर रही हैं।" बता दें कि दोनों ने 2021, अक्टूबर में अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article