Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण 8 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। फैंस इस शो के अपकमिंग गेस्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर रहे हैं। प्रोमो में करण के साथ काउच पर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) नजर आ रही हैं। जाह्नवी और खुशी ने करण के शो पर जमकर मस्ती की। शो पर दोनों एक- दूसरे से जुड़े दिलचस्प खुलासा करने वाली हैं। फैंस इस एपिसोड के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रोमो में करण जाह्नवी और खुशी से उनकी लव लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के सवाल पूछते हैं। शो में करण जाह्नवी से पूछते हैं कि ऐसे कौने से तीन लोग हैं जो आपके स्पीड डायल पर है। जाह्नवी कहती हैं, पापा, खुशु और शिखू। जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को प्यार से शिखू बुलाती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाह्नवी ने शो पर अपने और शिखर के रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लिया है।
कॉफी विद करण का प्रोमो आया सामने
जाह्नवी और शिखर लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों हर फंक्शन और वेकेशन पर साथ में स्पॉट होते हैं। जाह्नवी और शिखर ने पब्लिक में अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।
