बॉलीवुड

रकुल प्रीत सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सैफ अली खान की रेस 4 में बनेगी लीड एक्ट्रेस!!

Rakul Preet Singh in Race 4: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जल्द ही सैफ अली खान के साथ रेस 4 में नजर आने वाली है। इस घोषणा ने फैंस को खुश कर दिया है। सैफ और रकुल की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। आइए बताते हैं फिल्म की सारी अपडेट।

Image

Rakul Preet Singh in Race 4

Rakul Preet Singh in Race 4: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) जल्द ही अपनी फेमस फ्रैन्चाइज़ रेस के पार्ट 4 से वापसी करने जा रहे हैं। पिछले साल फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही सैफ के साथ रेस 4 बनाने जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब नई अपडेट सामने आई है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इसका हिस्सा बन सकती है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी हर जानकारी

इंडिया टुडे की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) रमेश तौरानी ( Ramesh Taurani) के बैनर तले एक प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ मिलकर काम कर रही हैं। हालांकि रिपोर्ट में साफ तौर पर यह नहीं लिखा है कि यह रेस 4 है या नहीं, हालांकि सैफ और रमेश का नाम आने पर इसकी संभावना बढ़ गई है कि रकुल फ्रैंचाइज़ी के अगले पार्ट के लिए तैयार हैं। एक सूत्र ने खुलासा किया, "रकुल रमेश तौरानी के बैनर तले एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।" अभिनेत्री कथित तौर पर एक ऐसी भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हैं जो उन्हें उन तरीकों से चुनौती देती है जो उन्होंने पहले नहीं किए हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।

बताते चले कि रेस 4( Race 4) के लिए सैफ अली खान( Saif ali Khan) तैयार हैं अब बाकि स्टार्स की तलाश चल रही है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ सकते हैं। फैंस आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, फिल्म इस साल के मध्य में शुरू हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article