बॉलीवुड

Rakhi Sawant ने सरेआम उड़ाया Malaika Arora की चाल का मजाक, कैमरे के सामने मटकायी कमरिया

Rakhi made fun of Malaika's walk: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कैमरे के सामने मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक उड़ाकर तहलका मचा दिया है। राखी सावंत मीडिया के कैमरों के सामने मटक-मटक कर चलती दिखाई दे रही हैं, जो वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Image

Rakhi Sawant ने सरेआम उड़ाया Malaika Arora की चाल का मजाक, कैमरे के सामने मटकायी कमरिया

Rakhi made fun of Malaika's walk: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी चाल के लिए काफी फेमस हैं। मलाइका अरोड़ा योगा क्लास के बाहर जब भी स्पॉट की जाती हैं, तो मीडिया उनकी जमकर वीडियो बनाती है। मलाइका अरोड़ा इन वीडियोज में चलती हुई दिखाई देती हैं। कई दफा तो मलाइका अरोड़ा इन वीडियोज में इस तरह से चलती हुई दिखाई दी हैं कि लोगों की हंसी नहीं रुकी है। अदाकारा मलाइका अरोड़ा की चाल एक बार फिर से चर्चा में है। राखी सावंत ने बीते दिन मलाइका अरोड़ा की चाल को कॉपी करके जमकर लोगों को चौंका दिया है।

असल में बीते दिन मलाइका अरोड़ा को मीडिया ने जिम के बाहर स्पॉट किया। राखी सावंत ने इस दौरान मलाइका अरोड़ा की चाल की कॉपी की। राखी सावंत यूं मलाइका को कॉपी करती दिखाई दीं कि लोगों की हंसी छूट गई। लोग राखी सावंत की ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

राखी सावंत को टीवी की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। वो किसी न किसी वजह से मीडिया की खबरों में बनी रहती हैं। बीते दिनों राखी सावंत अपने तलाक की वजह से खबरों में थीं। राखी सावंत ने अपने पति पर कई आरोप मढ़े थे, जिस कारण लोग हैरान रह गए थे। पति के साथ हुए विवाद से निकलने के बाद राखी सावंत ने मलाइका अरोड़ा की चाल की कॉपी करके सुर्खियां बटोर ली हैं। राखी सावंत के वीडियोज पर मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन नहीं आया है। देखना होगा कि मलाइका अरोड़ा का राखी सावंत की वीडियोज पर क्या रिएक्शन रहेगा?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article