बॉलीवुड

Dharmendra-Shabana Azmi के किसिंग सीन पर पोते राजवीर देओल ने दिया फनी रिएक्शन, बोले '80 पार करने के बाद...'

Rajveer on Dharmendra-Shabana kissing scene: करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र (Dharmendra) ने शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ रोमांटिक किसिंग सीन देकर दर्शकों को हिला दिया था। धर्मेंद्र और शबाना के किसिंग सीन पर सनी से लेकर बॉबी ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं लेकिन पोते राजवीर देओल (Rajveer Deol) ने सबसे फनी बात बोली है।

Image

Rajveer on Dharam-Shabana kissing scene

Rajveer on Dharmendra-Shabana kissing scene: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिनको दर्शक बेशुमार प्यार करते हैं। धर्मेंद्र ने फिल्मों में कई आइकॉनिक किरदार प्ले किए हैं, जो दर्शकों के दिलों के करीब हैं। साल 2023 में उन्होंने दर्शकों को एक और आइकॉनिक किरदार दिया है। यह किरदार उन्होंने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में निभाया था। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धरम पाजी ने एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ किसिंग सीन भी दिया, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हुईं। धरम पाजी के पोते राजवीर देओल (Rajveer Deol) ने इस किसिंग सीन पर मजेदार रिस्पांस दिया है।

राजवीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बड़े पापा इतने बोल्ड हैं कि वो कुछ भी कर सकते हैं। उनकी हरकतें कभी-कभी हमें शरम से लाल कर देती हैं क्योंकि वो ऐसे ही हैं। वो वही करते हैं, जो उनका दिल करता है। जहां तक बात रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के किसिंग सीन की है तो मुझे लगता है कि लोगों को उसे एन्जॉय करना चाहिए। वो एक एक्टर हैं और वो अपने काम को बहुत सीरियसली लेते हैं। हालांकि सच ये भी है कि अगर आप 80 की उम्र पार कर चुके हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं।'

बताते चलें कि राजवीर देओल ने फिल्म दोनों से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। राजवीर की अदाकारी की लोगों ने काफी तारीफ की है लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी। माना जा रहा है कि राजवीर को मेकर्स जरूर काम देंगे क्योंकि उन्होंने दोनों में अच्छी परफॉर्मेंस दी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article