बॉलीवुड

'मैं पुजारी हूं' केस के चलते करियर को जज करने वालों को Rajpal Yadav ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2026, 10:57 AM IST

Rajpal Yadav Career And Personal Life: राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्टर ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो इस केस के चलते उन्हें जज कर रहे हैं।

Image

राजपाल यादव ने कही ये बात (Image Source: AI)

Rajpal Yadav Career And Personal Life: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक पुराने कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। राजपाल यादव के इस केस से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) एक्टर राजपाल यादव के गांव की संपत्ति को निलाम किया गया। चेक बाउंस केस की वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब इन सब के बीच राजपाल यादव का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो सभी सवालों के जवाब देते हुए नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि राजपाल यादव ने क्या कहा है।

राजपाल यादव ने कही ये बात

एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से खबरों में हैं इसकी वजह उनका अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू हैं। ANI को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा, 'मैं अपने काम के लिए पूरी तरह डेडिकेटेड हूं। मैं इंडियन सिनेमा का एक आर्ट का छात्र हूं। अगर पिछले 30-40 सालों में गांव से लेकर यहां तक मैंने 100-200 लोगों के पैसे देने हैं, तो वो उनके घर तक पहुंचेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मुझे पता है कि वो पैसा कहां है। लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि जब फंड मुश्किल में हो, तो किसी कलाकार की पूरी जिंदगी और उसके काम के आधार पर उस पर दांव कैसे लगाया जा सकता है?' एक्टर ने आगे कहा कि 'मेरी जिंदगी के सफर में, एक्टिंग के इस सफर में, जिसमें मैं थिएटर और फिल्मों का पुजारी हूं, आप इसे नुकसान कहें या कुछ भी कहें, लेकिन मैं 100 प्रतिशत कुछ न कुछ जरूर करके दूंगा, ताकि आप देख सकें कि 2000 से 2026 तक राजपाल ने क्या किया है। मैं पहले दिन से कह रहा हूं और हमेशा कहता हूं कि मुझे इस दुनिया से बहुत प्यार है। मेरी पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और इंडियन थिएटर ही मेरी दुनिया है। मैं इसी में जीता हूं।'

क्या है केस?

आपको बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी पहली फिल्म ‘आता पता लापता’ को बतौर निर्देशक और निर्माता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि, फिल्म का बजट तय सीमा से ज्यादा बढ़ गया और बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके चलते वो कर्ज नहीं चुका सके। बाद में ब्याज और कानूनी खर्च जुड़ने के कारण यह रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article