बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की 'Dunki' से हुई Prabhas स्टारर 'Salaar' की भिड़ंत पर Rajkumar Hirani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'दोनों फिल्मों पर असर...'

Rajkumar Hirani On Dunki Clash With Salaar: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्म के साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'सलार' से हुए टकराव पर चुप्पी तोड़ दी है। राजकुमार हिरानी ने कहा कि दोनों फिल्में करीब में रिलीज हुई और इससे कमाई पर खूब असर पड़ा है।

Image

Prabhas-Rajkumar Hirani-Shah Rukh Khan

Rajkumar Hirani On Dunki Clash With Salaar: बीते महीने 21 दिसंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया। 'डंकी' के रिलीज होते ही अगले दिन साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की 'सलार: पार्ट वन-सीजफायर' (Salaar: Part 1 – Ceasefire) ने दुनिया भर के सिनेमाघरों का रुख किया। इस समय दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपने-अपने मुताबिक अच्छी कमाई कर रही है लेकिन दोनों के क्लैश होने से इनके कलेक्शन पर भी काफी असर पड़ा है। ऐसे में अब 'डंकी' के निर्देशन राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान स्टारर आर प्रभास की 'सलार' के क्लैश होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

राजकुमार हिरानी ने डीएनए से बातचीत में 'डंकी' और 'सलार' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात की। उन्होंने कहा कि फैक्ट है कि दोनों फिल्में अच्छा कारोबार कर रही हैं। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह अच्छा संकेत है। राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि आस-पास रिलीज होने की वजह से दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित हुई है।

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में विक्की कौशल और तापसी पन्नू जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'डंकी' ने 13 दिनों के अंदर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। वहीं दूसरी ओर प्रभास की 'सलार' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने में लगी हुई है। वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म 600 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और रवि बसरूर जैसे कई एक्टर्स मौजूद हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article