Rajkumar Hirani on 8 hour shift: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट की मांग उठाए जाने के बाद से यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और फिल्ममेकर्स अपनी राय रख चुके हैं। अब मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने भी इस बहस के बीच फिल्म 'संजू' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Ranbir Kapoor संग फिल्म लेकर आ रहे हैं राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर ने बताया सच)
राजकुमार हिरानी ने कही ये बात
एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि क्या आज के कलाकार कम घंटे काम करने की शर्त रखते हैं, जिससे फिल्मों की शूटिंग और बजट पर असर पड़ता है। इस पर उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया है, वे अपने काम की अहमियत अच्छी तरह समझते हैं। उनका मानना है कि जब तक जरूरी काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक कलाकार शूटिंग करते हैं। राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी लंबे समय तक काम करने की शिकायत नहीं की। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह 6 बजे सेट पर पहुंचते थे, तब तक रणबीर अपनी वैन में मेकअप करवा रहे होते थे। मेकअप पूरा होने के बाद रणबीर लगातार करीब 12 घंटे तक शूटिंग करते थे। इसके बावजूद उन्होंने कभी किसी से शिकायत नहीं की। राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने साथ काम करने वाले दूसरे कलाकारों को भी काम को लेकर शिकायत करते हुए बहुत कम देखा है।

राजकुमार हिरानी ने सुनाया हिस्सा (pic credit- IMDb)
दीपिका पादुकोण ने रखी थी ये डिमांड
दीपिका पादुकोण का 8 घंटे की शिफ्ट वाला मुद्दा उनकी प्रोफेशनल डिमांड को लेकर चर्चा में आया था। दीपिका ने अपनी बेटी के जन्म के बाद फिल्मों की शूटिंग के लिए कुछ शर्तें रखी थीं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की हुई। कहा गया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान रोजाना सिर्फ 8 घंटे काम करने, तय समय पर शिफ्ट खत्म करने और प्रॉफिट शेयरिंग जैसी शर्तें रखी थीं। इसपर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अपना रिएक्शन दे चुके हैं।
