बॉलीवुड

Dunki के बाद मुन्ना भाई 3 को लेकर परदे पर वापसी करेंगे Rajkumar Hirani, संजय दत्त-अरशद वारसी से मिलाएंगे हाथ?

Rajkumar Hirani on Munna Bhai 3: डंकी (Dunki) सफलता से खुश हुए राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान मुन्ना भाई के सीक्वल को लेकर बात की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा या नहीं।

Image

Rajkumar Hirani Talks About Munna Bhai 3

Rajkumar Hirani on Munna Bhai 3: राजकुमार हिरानी डायरेक्टेड फिल्म डंकी (Dunki) 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी ने इन दिनों दर्शकों के दिलों पर जादू चलाया है। इस वजह से फिल्म भी ताबतोड़ कमाई करने में जुटी हुई है। डंकी के हर एक कलाकार ने फिल्म को हिट बनाने के लिए अपनी जान झोंक दी है। इसी के साथ हाल ही में फिल्म के डायरेक्टेड राजकुमार हिरानी ने मुन्ना भाई 3 को लेकर बात की है कि क्या वो बनाने जा रहे हैं या नहीं।

जब एक हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टेड राजकुमार हिरानी (Raj Kumar Hirani) से पूछा गया की क्या मुन्ना भाई 3 देखने को मिलेगी। जिसपर उन्होंने जवाब दिया कि मुन्ना भाई के साथ हमारा संघर्ष यही रहा है कि पिछली दो फिल्में इतनी अच्छी बन गई हैं कि मेरे पास 5 आधी लिखी स्क्रिप्ट अभी तक पड़ी हैं। साथ ही बताया कि वह तीसरी फिल्म के साथ तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे जब तक वह उन दो फिल्मों की कहानी से मेल नहीं खाती या उनसे आगे नहीं निकल जाती।

मेरी अक्सर बात होती रहती है संजू (संजय दत्त) से, वो कहता है कि एक बनाना चाहिए। अभी ये डंकी खत्म हुई है तो अब मैं खोलूंगा पिटारा पुरानी कहानियों का। मन तो है कि एक मुन्ना भाई और बनानी है पर कब वो मुझे अभी नहीं पता।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article