बॉलीवुड

TMMTMTTM मेकर्स ने बिना इजाजत यूज की सात समुंदर पार की बीट्स, नाराज राजीव राय बोले "उन्हें मुझे पेमेंट करना चाहिए..."

Rajiv Rai angry with TMMTMTTM: बॉलीवुड डायरेक्टर राजीव राय ने 90 के दशक में विश्वात्मा नाम की एक सफल फिल्म दी थी, जिसके गाने आज तक लोगों के बीच मशहूर हैं। इस मूवी में सात समुंदर पार नाम का एक गाना था, जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं। फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स ने इस गाने को बिना इजाजत के यूज कर लिया है, जिस कारण राजीव राय नाराज हो गए हैं।

Image

Image Source: TMMTMTTM

Rajiv Rai angry with TMMTMTTM: बॉलीवुड निर्माता करण जौहर के बैनर की रॉम-कॉम तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी इन दिनों चर्चाओं में है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था, जिसकी शुरुआत में फिल्म विश्वात्मा के सुपरहिट गाने सात समुंदर पार की बीट्स थीं। फिल्म विश्वात्मा के डायरेक्टर राजीव राय का दावा है कि करण जौहर ने इसके लिए उनके इजाजत नहीं ली थी और उन्हें बिना बिताए सात समुंदर पार की बीट्स यूज कर लीं। राजीव राय ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि करण जौहर के बैनर को उनसे इजाजत लेनी चाहिए थी और ये बीट्स यूज करने के लिए उन्हें पेमेंट करनी चाहिए थी। (इसे भी पढ़ें: इक्कीस से रिलीज हुआ सिमर भाटिया का पहला लुक, गर्व से फूले नहीं समाए मामा अक्षय कुमार)

राजीव राय ने मिड-डे से बात करते हुए बताया है, "ते मेरी मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी के लेटेस्ट प्रोमो में सात समुंदर पार की बीट्स नहीं थीं। मुझे नहीं पता है कि मेकर्स ने इसे फिल्म में यूज किया है या नहीं। वो लोग मेरे गाने की बीट्स यूं ही यूज नहीं कर सकते हैं। किसी ने भी मुझसे इसके लिए इजाजत नहीं ली थी। ये बहुत ही खराब ट्रेंड है कि पुराने फेमस गाने को यूं ही उठाकर यूज कर लो और बोल दो कि हमने म्यूजिक कम्पनी से राइट्स ले लिए हैं।"

"यहां हुआ ये है कि सारेगामा को लगता है कि विश्वात्मा का म्यूजिक उनका है। म्यूजिक कम्पनी इसे टीवी शो और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए यूज कर सकती है लेकिन मेरी फिल्म का म्यूजिक उठाकर किसी दूसरी फिल्म में ऐसे यूज नहीं कर सकती है। उन्हें इस बारे में पहले मुझसे बात करनी चाहिए थी और मुझे पे करना चाहिए था। हर चीज पेपर पर होती तो ज्यादा बढ़िया रहता।" राजीव राय जिस तरह से नाराज हुए हैं, उससे लग रहा है कि वो तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स से काफी नाराज हैं। देखना होगा कि उनके गुस्से पर फिल्म के मेकर्स क्या सफाई देते हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article