बॉलीवुड

इक्कीस से रिलीज हुआ सिमर भाटिया का पहला लुक, गर्व से फूले नहीं समाए मामा अक्षय कुमार

Simar Bhatia Ikkis Poster: इक्कीस फिल्म के मेकर्स ने आज सिमर भाटिया( Simar Bhatia) का फर्स्ट लुक रीविल किया। इस फिल्म से सिमर भाटिया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फैंस को उनका फर्स्ट लुक काफी पसंद आया। उनके पोस्टर को देखकर एक्टर अक्षय कुमार ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

Image

Simar Bhatia Ikkis Poster

Simar Bhatia Ikkis Poster: श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नातिन और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा ( Agstya Nanda डेब्यू करने जा रहे हैं। वह फिल्म में 21 साल के युवा सिपाही का किरदार करने वाले हैं। जिनकी शहदत इतिहास बन गई। इक्कीस से केवल अगस्त्य नंदा ही नहीं बल्कि एक और स्टारकिड डेब्यू करने जा रहा है। वो है अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया। सिमर भाटिया फिल्म में अगस्त्य नंदा का लव इन्टरेस्ट बनी है। आज इक्कीस के मेकर्स ने सिमर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसके बाद अक्षय कुमार ने सिमर के लिए इमोशनल नोट भी लिखा है।

सिमर भाटिया का लुक हुआ रीविल

इक्कीस फिल्म के मेकर्स ने आज सिमर भाटिया( Simar Bhatia) का फर्स्ट लुक रीविल किया। इस फिल्म से सिमर भाटिया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फैंस को उनका फर्स्ट लुक काफी पसंद आया। जैसे ही पोस्टर रिलीज हुआ वैसे ही एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी भतीजी के लिए पोस्ट किया। अपने दिल की बात लिखते हुए उन्होंने कहा- " तुम्हें एक छोटे बच्चे की तरह गोद में लेकर अब तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते हुए देखना… ज़िंदगी सच में एक पूरा सर्कल बन गई है। सिमर, मैंने तुम्हें एक शर्मीली छोटी लड़की से, जो अपनी माँ के पीछे छिप जाती थी, एक कॉन्फिडेंट जवान लड़की में बदलते देखा है जो कैमरे का सामना करने के लिए ऐसे तैयार है जैसे वह इसके लिए पैदा ही हुई हो। सफ़र मुश्किल है, लेकिन तुम्हें जानकर, तुम उसी स्पार्क, उसी ईमानदारी और उसी ज़िद्दी पक्के इरादे के साथ इसमें जाओगी जो हमारे परिवार में है। हम भाटिया का फंडा सिंपल है: काम करो, दिल से करो, और फिर यूनिवर्स का मैजिक देखो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है बेटा… दुनिया सिमर भाटिया से मिलने वाली है… लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा एक स्टार रही हो। चमकते रहो! जय महादेव"

बताते चले कि समीर भाटिया अक्षय कुमार( Akshay Kumar) की बहन अलका भाटिया की बेटी है। रिश्ते में अक्षय कुमार सिमर के मामा लगे। अक्षय कुमार का इस तरह से अपने परिवार के बच्चों को सपोर्ट करना फैंस को काफी पसंद आया। फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म की खास बात यह भी है कि यह एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी मूवी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article