Raghav Juyal-Niharika NM Dating Rumors: मशहूर एक्टर और डांसर राघव जुयाल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। राघव जुयाल जिस भी प्रोजेक्ट में नजर आए हैं, उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जान फूंकने की कोशिश की है। लेकिन हाल ही में राघव जुयाल अपने करियर के लिए नहीं बल्कि निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गए हैं। राघव जुयाल को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह एक्ट्रेस निहारिका एनएम को डेट कर रहे हैं। दरअसल, दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें राघव जुयाल (Raghav Juyal) और निहारिका एनएम (Niharika NM) कोजी नजर आए। उनकी ये तस्वीरें देख लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: पंजाब की कैटरीना उर्फ Shehnaaz Gill कर रही हैं Raghav Juyal को डेट! तस्वीरें देख नहीं हटा पाओगे नजरें
राघव जुयाल (Raghav Juyal) और निहारिका एनएम की इन फोटोज ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिये हैं। इन तस्वीरों को खुद राघव जुयाल और निहारिका एनएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। पहली फोटो में जहां राघव जुयाल, निहारिका को बाहों में थामे नजर आए तो वहीं अगली तस्वीर में दोनों मस्ती करते दिखे। इन फोटोज पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल ने राघव जुयाल की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "बेस्ट...।" वहीं रफ्तार ने कमेंट में लिखा, "जे बात लाडले।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के दिल में बसते हैं सिद्धार्थ शुक्ला! Raghav Juyal ने रिलेशनशिप की खबरों को बताया झूठा

Raghav Juyal 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगे नजर
राघव जुयाल (Raghav Juyal) और निहारिका एनएम की फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सवाल किये। एक यूजर ने लिखा, "कौन सा चैप्टर मैंने छोड़ दिया?" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या ये दोनों डेट कर रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये पक्का किसी म्यूजिक वीडियो के लिए होगा, ये लोग हमारे साथ खेल रहे हैं।" चौथे यूजर ने लिखा, "अगर ये पब्लिसिटी स्टंट हुआ तो बहुत गुस्सा आएगा मुझे अभी से बता रही हूं।" डेटिंग की अटकलों से इतर ये भी माना जा रहा है कि राघव और निहारिका की ये तस्वीरें अपकमिंग प्रोजेक्ट 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के लिए है। हालांकि अभी इस मामले पर कलाकारों के रिएक्शन आने बाकी हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
