बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में भी ब्रेक नहीं लेंगी Deepika Padukone, मेकर्स ने ली चैन की सांस!

Deepika Padukone film: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दोबारा मां बनने के लिए तैयार हैं। फैंस इस बात से काफी ज्यादा खुश हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि दीपिका प्रेग्नेंसी में भी काम करने वाली हैं।

Image

प्रेग्नेंसी में भी ब्रेक नहीं लेंगी दीपिका पादुकोण (pic credit-wallpaper cave)

Deepika Padukone Film: आज सुबह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फैंस को खुशखबरी दी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली है। दीपिका पादुकोण दोबारा मां बनने के लिए तैयार हैं। फैंस इस बात से काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आने लगी थी कि दीपिका अब अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग नहीं कर पाएंगी। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि दीपिका प्रेग्नेंसी के बावजूद काम करने वाली हैं। (ये भी पढ़ें-रणवीर-दीपिका के घर फिर से गूंजेगी किलकारियां, फैंस को दी गुडन्यूज)

deepikapadukone

प्रेग्नेंसी में भी ब्रेक नहीं लेंगी दीपिका पादुकोण (pic credit-instagram)

प्रेग्नेंसी में भी काम करेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी संतान के आने की खुशखबरी दी। दोनों पहले ही 2024 में अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के माता-पिता बन चुके हैं। हालांकि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद काम को लेकर बिल्कुल नहीं रुक रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगु फिल्म राका की शूटिंग करेंगी, जिसमें एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी शामिल है। इसके अलावा दीपिका को सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ भी शूटिंग पूरी करनी है। दोनों फिल्में इस साल ही पूरी होने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, मेकर्स दीपिका की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शूटिंग के दौरान सावधानी बरतेंगे। (ये भी पढ़ें-दीपिका पादुकोण के लिए मेकर्स ने खोल दी थी तिजोरी, अब प्रेग्नेंसी के चक्कर में लगेगा चूना!)

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म

बताते चलें कि फिल्म किंग में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। राका अटली द्वारा निर्देशित है और ये फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है। 2024 में दीपिका रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रोल में नजर आई थीं। उनकी किरदार पर आधारित स्पिनऑफ फिल्म भी बन रही है। दीपिका और रणवीर की मुलाकात 2013 में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपनी बेटी दुआ का स्वागत सितंबर 2024 में किया था और उसकी पहली तस्वीर अक्टूबर 2025 में शेयर की थी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article