बॉलीवुड

Anushka Sharma के भाई Karnesh Ssharma की किसिंग फोटो वायरल, जानें किस हसीना के गालों को चूमते आए नजर?

Tripti Dimri shared kissing pic with Karnesh Ssharma: कला अदाकारा तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वो निर्माता करणेश शर्मा (Karnesh Ssharma) को किस करती दिख रही हैं। तृप्ति डिमरी ने इस फोटो के साथ अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। करणेश शर्मा अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के भाई हैं, जिन्होंने फिल्म कला (Qala) का निर्माण किया है।

Image

Anushka Sharma के भाई Karnesh Ssharma की किसिंग फोटो वायरल, जानें किस हसीना के गालों को चूमते आए नजर?

Tripti Dimri shared kissing pic with Karnesh Ssharma: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के भाई करणेश शर्मा का नाम पिछले कुछ समय से अदाकारा तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के साथ जुड़ रहा है। अदाकारा तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी नई फिल्म कला (Qala) को लेकर चर्चा में हैं, जो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्माण भी करणेश शर्मा ने अपने बैनर तले किया है। फिल्म कला की वजह से भी इन दोनों के अफेयर की खबरों को जोर मिला था और बताया गया था कि ये कपल एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति डिमरी ने करणेश शर्मा संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है और लोगों को बता दिया है कि इनका रिश्ता क्या कहलाता है?

Anushka Sharma के भाई Karnesh Ssharma की किसिंग फोटो वायरल, जानें किस हसीना के गालों को चूमते आए नजर?

Anushka Sharma के भाई Karnesh Ssharma की किसिंग फोटो वायरल, जानें किस हसीना के गालों को चूमते आए नजर?

कला अदाकारा तृप्ति डिमरी ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें करणेश शर्मा उनके गालों को चूमते दिख रहे हैं। तृप्ति डिमरी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि करणेश उनके हैं। तृप्ति शर्मा के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि ये दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तृप्ति डिमरी की इस तस्वीर पर लोग लगातार प्यार बरसा रहे हैं और इस कपल को दुआएं दे रहे हैं। आप तृप्ति डिमरी और करणेश शर्मा की रोमांटिक फोटो नीचे देश सकते हैं।

जल्द ही अनुष्का शर्मा की भाभी बनेंगी तृप्ति डिमरी

अदाकारा तृप्ति डिमरी की ये तस्वीर गवाही दे रही है कि वो जल्द ही अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की भाभी बनेंगी। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने कुछ वक्त पहले विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी। अनुष्का शर्मा ने कुछ वक्त पहले अपने भाई करणेश के साथ एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी, जिसके अंदर वो अलग तरह का कंटेंट बना रही हैं। तृप्ति डिमरी की कला का निर्माण भी इसी बैनर के तले हुआ है, जो इन दिनों हर ओर चर्चा में बनी हुई है। वैसे आपको करणेश और तृप्ति की जोड़ी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article