बॉलीवुड

भूषण कुमार ने लगाई Bhool Bhulaiyaa 3 पर पक्की मुहर, बोले '2025 तक हम इसे...'

Bhool Bhulaiyaa 3 ddetails OUT: निर्माता भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो अगले साल तक भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग शुरू कर देंगे और 2025 तक इसे रिलीज कर देंगे। भूषण कुमार ने कहा है कि उनकी टीम इन दिनों भूल भुलैया 3 की कहानी पर काम कर रही है।

Image

भूषण कुमार ने लगाई Bhool Bhulaiyaa 3 पर पक्की मुहर, बोले '2025 तक हम इसे...'

Bhool Bhulaiyaa 3 ddetails OUT: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) साल 2022 में इंडस्ट्री के लिए सेवियर बनकर सामने आए और भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa) जैसी सुपरहिट मूवी देकर सबके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी। फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की और मेकर्स को मालामाल कर दिया। साल 2022 में जहां बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में पानी मांगती दिखाई दीं, वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। जब भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही थी, तब कई लोग इसका विरोध कर रहे थे क्योंकि ओरिजनल भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार प्ले किया था। लोगों का मानना था कि कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 को किरदार को ठीक से निभा नहीं पाएंगे लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया।

भूल भुलैया 2 हिट हो जाने के बाद मेकर्स इसके फिल्म सीरीज के तीसरे भाग की प्लानिंग कर रहे हैं। भूल भुलैया 2 के निर्माता भूषण कुमार ने पिंकविला से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा है कि वो भूल भुलैया 2 की प्लानिंग कर रहे हैं। भूषण कुमार के अनुसार, 'भूल भुलैया सफल फिल्म सीरीज है। इसकी दोनों फिल्में हिट रही हैं। बीते साल रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने तो सबको चौंका दिया है। हम भूल भुलैया 3 जरूर बनाएंगे लेकिन इन दिनों हम सोच रहे हैं कि कहानी को आगे कैसे बढ़ाएं ताकि दर्शक निराश न हो। भूल भुलैया फ्रेंचाइजी से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं और हम उन उम्मीदों पर खरे उतरना चाहते हैं।'

फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग पर बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा है कि वो 2024 के अंत तक इसे शूट कर लेंगे और 2025 में भूल भुलैया 3 दर्शकों के सामने होगी। अगर बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो भूषण कुमार ने इस पर जुबान नहीं खोली है लेकिन माना जा रहा है कि मेकर्स कार्तिक आर्यन के साथ ही इसे बनाएंगे। कार्तिक आर्यन नई जनरेशन के सबसे सफल कलाकार बनकर उभरे हैं। टी-सीरीज के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। जब भूल भुलैया 2 हिट हुई थी, तब भूषण कुमार ने उन्हें एक कार भी गिफ्ट की थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article