बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने सालों बाद अचानक क्यों खोली बॉलीवुड की पोल? Citadel की प्रमोशन के दौरान दिया जवाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2023, 08:27 AM IST

Priyanka Chopra on Bollywood: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते कई दिनों से बॉलीवुड पर दिए अपने बयान के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब हाल ही में सिटाडेल के एक प्रमोशनल इवेंट में यह साफ कर दिया है कि आखिर इतने सालों बाद उन्होंने बॉलीवुड की सच्चाई क्यों बताई है।

Image

Priyanka Chopra on Bollywood

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर एक बार फिर बयान दिया है।
  • प्रियंका ने इंडस्ट्री की गंदी राजनीति को पोल खोली है।
  • इन दिनों प्रियंका सिटाडेल का प्रमोशन कर रही हैं।

Priyanka Chopra on Bollywood: बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड में चल रही गंदी पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान दिया था। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई कड़वे खुलासे भी प्रियंका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू किए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल पूछ रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा ने इतने सालों बाद आखिर अब बॉलीवुड की पोल खोलने का फैसला क्यों किया है? उन्होंने अभी तक चुप्पी क्यों साधी हुई थी। इसका जवाब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल के प्रमोशनल इवेंट में दिया है। आइए प्रियंका के बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘मैं अब बोल सकती थी’

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर दिया अपने बयान को लेकर एक इवेंट में कहा, ‘मुझे लगता है कि सबसे पहले जब मैं पॉडकास्ट में इंटरव्यू दे रही थी, तो मुझसे मेरी जर्नी के बारे में पूछा गया था। मैंने अपने बचपन के बारे में बात भी की, इसके बाद मैं अपनी लाइफ की जर्नी के बारे में बात कर रही थी और अब , मैं अपने जीवन के उस स्टेज के बारे में बात करने के लिए पूरी तरह से कॉन्फीडेंट हूं। उस समय जो कुछ भी मैं बॉलीवुड में फील कर रही थी, मैंने उसे बताना सही समझा, क्योंकि अब मैं अच्छा महसूस कर रही थी। मैंने काफी समय पहले ही इस चीज का एक्सेप्ट कर लिया था, इसी वजह से मैं अब इस बारे में बात कर सकी हूं।’

प्रियंका चोपड़ा ने किए बड़े खुलासे

बता दें कि बॉलीवुड को लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े खुलासे किए थे। प्रियंका ने दावा किया था कि बॉलीवुड में एक ऐसी गैंग काम कर रही थी, जिसने उन्हें टारगेट किया और इंडस्ट्री में कॉर्नर कर दिया था। बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स से वह परेशान आ गई थीं, इसी वजह से उन्होंने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने का फैसला किया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article