Priyanka Chopra Pics: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में फिल्म वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का लुक आउट हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू भी नजर आने वाले हैं। इस बीच पैपराजी ने प्रियंका चोपड़ा को स्पॉट किया है। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के साथ दिए पोज
ग्लोबल क्वीन प्रियंका चोपड़ा मुंबई में हैं और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं वो कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल वन-पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। गले पर स्टाइलिश स्कार्फ, परफेक्ट हेयर और मेकअप में प्रियंका सुपर से ऊपर लग रही है। प्रियंका ने एक बार फिर सबको दीवाना बना दिया। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कैमरे के सामने एक से एक पोज दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के साथ भी अलग-अलग पोज दिए। इस दौरान पैपराजी ने कपिल की अपकमिंग फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर सवाल किया। कपिल ने जवाब में प्रियंका की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'बस इनको प्यार करूं।' कपिल का ये जवाब सुनकर प्रियंका के चेहरे पर स्माई आ गई। सुबह ही प्रियंका ने स्टोरी डाली थी कि कपिल के साथ प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए मुंबई आ रही हैं। कपिल ने भी सीजन 4 के बारे में बताया, 'हर बार लगता है अब क्या नया करूंगा, लेकिन आपका प्यार नई राह दिखा देता है। इस बार जनरेशन जी बाबा, ताऊ जी, राजा, मंत्री जी जैसे ढेर सारे नए किरदार लेकर आ रहा हूं ये होगा कॉमेडी का मस्तीवर्स।
इस फिल्म में धमाल मचाएंगी प्रियंका चोपड़ा
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। एसएस राजामौली की 1300 करोड़ रु. के बजट वाली फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका मंदाकिनी के किरदार में दिखेंगी. जबकि महेश बाबू रुद्र और नंदी के रोल में नजर आएंगे। मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि लोग फिल्म को कितना प्यार देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी साल 2027 में रिलीज होगी।
