Parineeti Chopra and Raghav Chadha engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई हो गई है, उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा संग सगाई रचा ली है। इस मौके पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को एक स्टेप आगे बढ़ाने का फैसला किया और बीते दिन परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। दोनों की सगाई के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने दोनों के सगाई की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
'अब शादी का इंताजर नहीं हो रहा'
प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो टीशा और राघव...शादी का इंतजार नहीं कर सकती। आप दोनों और फैमिली के लिए बहुत खुश हूं। परिवार से मिलना बहुत मजेदार है।' प्रियंका चोपड़ा की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और परिणीति व राघव को सगाई की बधाई दे रहे हैं। सगाई के मौके पर प्रियंका चोपड़ा पीले कलर की एक डिजाइनर साड़ी पहने नजर आई हैं।
जल्द हो सकती है शादी
इस बीच सगाई के बाद अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। जिसके साथ ही अब दोनों जल्द ही सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति की शादी इसी साल अक्टूबर के महीने में हो सकती हैं। हालांकि शादी को लेकर फिलहाल परिवार या परिणीति व राघव की तरह से कोई खबर सामने नहीं आई है।
