बॉलीवुड

Priyanka Chopra को खून से लथपथ देखकर घबराए फैंस, Video देखकर फूले हाथ-पैर

Priyanka Chopra BTS video from Citadel: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो देखकर लोग चौंक गए हैं। फैंस देसी गर्ल की तारीफ कर रहे हैं कि वो इतनी बड़ी स्टार बनने के बाद भी मेहनत करने से कतराती नहीं हैं।

Image

Priyanka Chopra Video

Priyanka Chopra BTS video from Citadel: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी-बड़ी जानकारियां देती रहती हैं। देसी गर्ल के फैंस उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी सबको उत्साहित करती है। देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो देखकर फैंस दंग रह गए हैं और सोच में पड़ गए हैं कि वो आज भी अपनी फिल्मों के लिए कितनी मेहनत करती हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो फैंस के बीच चर्चा में है क्योंकि इसनें उन्हें देखने को मिल रहा है कि देसी गर्ल अपनी मूवी के सेट पर कैसे काम करती हैं।

सीटाडेल के सेट से देसी गर्ल ने शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी वेब सीरीज सीटाडेल के सेट पर बनाया गया ये बीटीएस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। देसी गर्ल ने वीडियो के माध्यम से बताया है कि वो सेट पर कितनी मेहनत करती हैं और एक्शन सीन्स के लिए कैस तैयार होती हैं। वीडियो में देसी गर्ल की मेकअप टीम उन्हें तैयार करती नजर आ रही है ताकि दर्शकों को भरोसा हो पाए कि वो वाकई एक्शन कर रही हैं। आप देसी गर्ल का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

फैंस कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा का वायरल वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि देसी गर्ल की यही मेहनत है, जिसकी वजह से देश-दुनिया में उन्हें खास पहचान मिली है। वैसे आपको देसी गर्ल का ये वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article