बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने पहली बार सुनाई Malti Marie की आवाज, नन्ही सी बच्ची ने फर-फर अंग्रेजी में की बात

Priyanka Chopra-Malti Marie: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह हाइक पर गई हैं। साथ ही वीडियो में बेटी मालती की पहली बार आवाज सुनने को मिली।

Image

Priyanka Chopra-Malti Marie Hike

Priyanka Chopra-Malti Marie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई समय से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने से दुरी बना ली है। इस समय वह अपने करियर और परिवार संग समय बिता रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें बेटी की आवाज सुनाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए खूबसूरत पोस्ट।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और बेटी मालती जंगल में हाइक के निकले, जिसकी वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई। साथ ही मालती वीडियो में अंग्रेजी भाषा में कहती नजर आईं कि हाइक ओके, हेयर वी गो लुक एट दीस। ऐसे बेटी की मीठी आवाज सुन फैंस को काफी अच्छा लगा और पोस्ट पर तारीफें करते हुए जमकर कमेंट किया।

एक्ट्रेस ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा कि प्रकृति का जादू, उसकी पहली हाइक, उसने हर चीज़ को छुआ, पोखरों में तब तक कूदती रही जब तक कि उसके घुटनों तक कीचड़ न हो जाए। उसे वास्तविक समय में पहली बार सब कुछ अनुभव करते हुए देखना.. बस उसकी जादुई धूल है जिसे वह हर दिन मेरे जीवन में छिड़कती है। ऐसे में मां बेटी की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें की मालती सेरोगेसी के जरिये साल 2022 में जन्म लिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article