बॉलीवुड

Parineeti - Raghav: प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को दी शादी की बधाई, जीजू राघव के लिए लिखा खास मैसेज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 25, 2023, 05:05 PM IST

Priyanka Chopra Best Wishes Parineeti - Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर में परिवार और दोस्तों के बीच शादी की। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति और राघव को शादी की ढेर सारी बधाई दी है।

Image

Parineeti -Raghav (credit Pic: Instagram)

Priyanka Chopra Best Wishes Parineeti - Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। परिणीति के स्पेशल डे पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई थी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की फोटो शेयर करते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

प्रियंका इन दिनों यूएस में अपने परिवार के साथ हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूली वेड कपल की फोटो शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा का चोपड़ा फैमिली में स्वागत किया है।

प्रियंका ने लुटाया बहन परिणीति पर प्यार

प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, पिक्चर परफेक्ट, नए जोड़े को स्पेशल दिन पर ढेर सारा प्यार। चोपड़ा फैमिली में आपका स्वागत है राघव चड्ढा। टिशा तुम सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही हो। तुम्हें और राघव को हमारा ढेर सारा प्यार। एक- दूसरे का ध्यान रखना। परिणीत की शादी में प्रियंका अपने काम की वजह से शामिल नहीं हो पाईं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका के अलावा कियारा आडवाणी, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सानिया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने कपल को शादी की बधाई दी है। परणीति पब्लिक में पहली बार अपने पति राघव के साथ उदयपुर में स्पॉट हुईं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article