Tiger 3 Teaser: सलमान खान (Saman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। टाइगर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में सपुरहिट हुई थी। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर शेयर किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का टीजर इस महीने 27 सितंबर को रिलीज हो सकता है। 27 सितंबर को फिल्म मेकर यश चोपड़ा का जन्मदिन है। इस खास दिन पर मेकर्स फिल्म का टीजर आउट कर सकते हैं। इस दिन मेकर्स टाइगर का खास मैसेज फैंस को दे सकते हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।
इस दिन रिलीज होगा टाइगर 3 का टीजर
टाइगर 3 एक्शन थ्रिलर मूवी है। फिल्म में शाहरुख खान का 15 मिनट का कैमियो रोल है। टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। टाइगर 3 के मेकर्स वाईआरएफ (YRF) की स्पाई यूनिवर्स का ऐलान कर चुके है। वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स ने वॉर 2 और टाइगर वर्सेज पठान का ऐलान कर दिया है। इन दोनों फिल्मों के अलावा पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं।
