बॉलीवुड

Priyanka Chopra का वेकेशन टाइम हुआ अब खत्म, काम पर लौट दिखाई नए हॉलिवुड प्रोजेक्ट की झलक

Priyanka Chopra Resume Work: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले भारत अपनी बेटी और पति निक के साथ भारत आईं थी। लेकिन वापिस जाने के बाद वह फिर से काम में जुट गई और अपने नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई।

Image

Priyanka Chopra Resume Work

Priyanka Chopra Resume Work: बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा होली के मौके पर अपने घर यानी भारत वापिस आईं थी, यहां उन्होंने अपने परिवार संग समय बिताया। एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी आए थे, जिन्होंने भारत में क्वालिटी टाइम बिताया। अब ऐसे में प्रियंका वापिस अमेरिका चली गई हैं और अपने नए प्रोजेक्ट के काम में जुट गईं , जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर प्रियंका कौन से नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का अब वेकेशन टाइम्स खत्म हो गया है और वह अब अपने अगले हॉलिवुड प्रोजेक्ट की तैयारी में लग गईं हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा की और हम वापस आ गये। दरअसल देसी गर्ल जल्द ही हॉलिवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट्स में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। इसी के साथ अब फैंस उनकी इस नई फिल्म का इंतेजार बेसब्री से कर रहे हैं।

साथ ही एक दिन पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने बैरी एवरिच की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री जिसका टाइटल बॉर्न हंग्री संग कॉलब्रेट किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस की फिल्म व्हाइट टाइगर इस 22 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। अब उनके बॉलीवुड करियर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article