बॉलीवुड

भाई सिद्धार्थ की हल्दी में बन ठनकर सास संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा, हाथ जोड़कर पैपाराजी से कहा नमस्ते

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी आने वाली साउथ फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस हाथ जोड़कर पैपाराजी को नमस्ते बोल रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Image

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी आने वाली साउथ फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एसएस राजामौली की एसएसएमबी 29 में नजर आने वाली हैं। वहीं इस दिनों प्रियंका चोपड़ा एसएसएमबी 29 की शूटिंग से ब्रेक लेकर भाई की शादी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपाराजी से हाथ जोड़कर नमस्ते बोलती हुईं नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भाई की हल्दी सेरेमनी में बन ठनकर पहुंच रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी सास संग ट्विनिंग किया हुआ है। वहीं देसी गर्ल हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते बोलते हुए नजर आ रही हैं। पीसी का ये अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-" कितनी डाउन तो एअर्थ है" दूसरे ने लिखा-"बहुत प्यारी लग रही है देसी गर्ल" तीसरे ने लिखा-ख़ुशी देखो बहन की।

येलो शरारा में प्यारी लगी पीसी

इस दौरान प्रियंका की सास ने पीली साड़ी और ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया था। साथ ही मैचिंग चूड़ियां और नेकलेस भी पहना था। वहीं प्रियंका ने येलो कलर की वन स्ट्रेप शरारा ड्रेस पहनी थी। साथ ही इस लुक को उन्होंने हैवी ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी ज्यादा प्यारी लग रही थी। प्रियंका फंक्शन पूरी तरह एंजॉय करती दिखीं। एक्ट्रेस का डांस वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

विलेन बनते नजर आएंगी पीसी

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से हो रही है। हाल हील में आई रिपोर्ट के अनुसार पीसी राजामौली की फिल्म में विलेन का रोल करने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article