बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने पिता अशोक चोपड़ा को किया याद, लिखा- 'आप हमेशा साथ हो...'

Priyanka Chopra Latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा (pic credit-priyanka chopra instagram)

Priyanka Chopra Latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी (Varanasi) में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई फोटो, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल)

भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हो गईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा। प्रियंका ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'डैड, मैं आपको बहुत मिस करती हूं। आप आज भी मेरी हर सोच, हर फैसले और जिंदगी के हर पल में मेरे साथ हैं।' शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका अपने पिता के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा बचपन की एक तस्वीर भी है, जिसमें उनके पिता उन्हें गोद में लिए हुए हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों साथ बैठकर मुस्कुराते दिख रहे हैं, जबकि एक फोटो में उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। स्लाइडशो की आखिरी तस्वीर डॉ. अशोक चोपड़ा के यंग डेज की है, जब वो भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे।

priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा हुईं भावुक (pic credit-instagram)

चर्चा में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के बेहद करीब थीं और कई बार उनके बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने अपने पिता की याद में एक टैटू भी बनवाया था। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उनके पिता उनके सबसे बड़े सपोर्टर और प्रेरणा थे। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'सिटाडेल 2' में नजर आई थीं। वहीं, वह जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। यह फिल्म प्रियंका की पहली तेलुगु फिल्म भी होगी। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरा है। प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article