Priyanka Kisses Nick: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फैंस का दिल जीतने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीर या वीडियो जब भी आती है तो फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाती है। देसी गर्ल के पति निक जोनस ने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों रोमांस लड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें प्रियंका रोड पर चलते-चलते निक संग लिपलॉक करती दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने रोम की सड़कों पर किया निक जोनस को किस
निक जोनस (Nick Jonas) ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें देसी गर्ल रोम की सड़कों पर घूमती दिखाई दे रही हैं। दोनों रोम की खूबसूरती का लुत्फ उठाते और आइसक्रीम खाते दिख रहे हैं। सड़क पर घूमते-गूमते प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अचानक से निक जोनस को लिपकिस कर लेती हैं। फैंस को दोनों का ये रोमांटिक मूमेंट काफी पसंद आ रहा है और वो इनकी तारीफ कर रहे हैं।
फैंस बरसा रहे हैं निक जोनस की वीडियो पर प्यार
प्रियंका चोपड़ा के फैंस लगातार निक जोनस की इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस का कहना है कि देसी गर्ल को जमाने की फिक्र नहीं है। वो अपने पति पर दिल खोलकर प्यार बरसाती हैं। फैन ने लिखा है, 'यही तो प्रियंका की खासियत है। वो इस बात की चिंता नहीं करती हैं कि उन्हें कौन देख रहा है? वो जममाने की फिक्र किए बगैर निक पर प्यार बरसाती हैं।' बता दें प्रियंका और निक कुछ दिनों पहले ही भारत आए थे। देसी गर्ल ने भारत में सिटाडेल का प्रमोशन किया और फिर दोबारा विदेश लौट गईं।
