बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के हॉलीवुड वाले बयान पर Priyanka Chopra ने दिया मुंहतोड़ जवाब, शुरू हुआ कोल्ड वॉर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 15, 2023, 01:10 PM IST

Priyanka Chopra on Shah Rukh Khan: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले शाहरुख खान ने हॉलीवुड में काम करने से इनकार कर दिया था, जिसपर प्रियंका चोपड़ा ने अब करारा जवाब दिया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान को दिया करारा जवाब।
  • प्रियंका ने शाहरुख खान के हॉलीवुड वाले बयान पर रिएक्ट किया है।
  • एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra on Shah Rukh Khan: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jones) अपनी एक्टिंग के साथ ही बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने काम से दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, प्रियंका दुनियां की सबसे सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। उनके हॉलीवुड में काम करने की चर्चा हमेशा बनी रहती है। कई बॉलीवुड सितारों से भी अक्सर पूछा जाता है कि क्या आप भी हॉलीवुड में काम कपने की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले शाहरुख खान से भी कुछ ऐसी ही सवाल पूछा गया था।जिसके बाद किंग खान ने हॉलीवुड में काम करने से इनकार कर दिया था और साफ कर दिया था कि जब वह बॉलीवुड में कन्फर्टेबल हैं तो हॉलीवुड भला क्यों ही काम करने जाएं। शाहरुख के इस जवाब पर प्रियंका चोपड़ा ने अब रिएक्ट कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा का यह करारा जवाब अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'मेरे लिए कम्फर्टेबल होना बोरिंग हैं'

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा से हाल ही में शाहरुख खान के हॉलीवुड वाले बयान पर एक तगड़ा रिप्लाई किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मेरे लिए कम्फर्टेबल होना मतलब बोरिंग होना है, ये मेरा घमंड महीं है बल्कि कॉन्फीडेंस हैं और आज में जिस भी मुकाम पर हूं वो कड़ी मेहनत के बाद अचीव किया है।' दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ये जवाब शाहरुख खान के हॉलीवुड पर दिए बयान को लेकर दिया है। प्रियंका के इस बयान के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनकी कॉल्ड वॉर को लेकर बात हो रही है।

सिटाडेल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिं वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की ये वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वहीं अगर शाहरुख खान की बात करें तो वह पठान की सफलता के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जो इसी साल रिलीज होने वाली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article