Meera Chopra Wedding : प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) की कजिन मीरा चोपड़ा( Meera Chopra) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस की शादी का कार्ड सामने आया है जिसके बाद मीरा की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर आए कार्ड के अनुसार एक्ट्रेस 12 मार्च को शादी करने वाली है। आइए आपको बताते हैं शादी से जुड़ी सभी जानकारी
प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) की शादी के बाद अब उनकी बहन मीरा चोपड़ा( Meera Chopra) शादी करने वाली है। मीरा की शादी का कार्ड सामने आया है। जिसके अनुसार एक्ट्रेस 12 मार्च को जयपुर में सात फेरे लेने वाली हैं। वह अपने मंगेतर रक्षित के साथ इसी महीने शादी करने वाली हैं। इसी के साथ मेहंदी से लेकर कॉकटेल पार्टी की डिटेल भी दी गई हैं। कार्ड पर नजर डाले तो शादी 12 मार्च को जयपुर में होगी, वहीं मेहंदी पहले दिन शाम 5 बजे होगी। इसके बाद रात को संगीत-कॉकटेल पार्टी की जाएगी। हल्दी की रस्म 12 मार्च सुबह होगी और शादी के कार्यक्रम शाम को शुरू होंगे।
बताते चले कि मीरा चोपड़ा ने फिल्म 1920 लंदन से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गैंगस ऑफ गोस्ट और सफेद में नजर आ चुकी हैं। मीरा अक्सर अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आती हैं। हालांकि वह इंडस्ट्री में लंबे समय से नहीं नजर आई हैं।
