Priyadarshan's 9th Movie With Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कॉमेडी-फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आ रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। उम्मीद है कि ये जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर लेगी। 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए केवल 5 ही दिन हुए हैं और अक्षय पाजी के हाथ एक और बड़ी मूवी लग गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन अब अक्षय कुमार के साथ 9वीं फिल्म करने जा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की 'रामायण' में इस एक्टर को मिला 'अंगद' का रोल, फैंस हुए एक्साइटेड)
अक्षय संग होगी प्रियदर्शन की 9वीं फिल्म
'भूत बंगला' की सफलता के बाद अब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक बार फिर एक नई कॉमेडी थ्रिलर के लिए हाथ मिलाया है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की साथ में यह 9वीं फिल्म होने वाली है। इस मूवी तो टिप्स द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह मूवी साल 2026 के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि प्रियदर्शन ने कहानी लिखी है, जो कॉमेडी और रोमांच का मिश्रण है। यह मूवी दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। अक्की और प्रियदर्शन दोनों इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हालांकि अक्की पहले कई कॉमेडी और थ्रिलर फिल्में कर चुके हैं लेकिन यह सबसे अलग होने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की हुई बल्ले-बल्ले, 12वें कमाए इतने करोड़)

Akshay Kumar-Priyadarshan
'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट नहीं करेंगे प्रियदर्शन
कई महीनों तक ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियदर्शन आने वाले दिनों में 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करते दिखाई देंगे। प्रोड्यूसर फिरोज नाडियादवाला ने कन्फर्म कर दिया कि प्रियदर्शन 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे। बाद में प्रियदर्शन ने खुद भी इस बात की पुष्टि कर दी। इस खबर ने फैन्स को निराश कर दिया है। दूसरी ओर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अब तक 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की फिल्म 'हैवान' इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है।
