बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने अपनी टीम के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने टीम के कुछ सह-निर्देशकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार ये विवाद Extraordinary General Meeting (EGM) को लेकर हुआ था।
21 अप्रैल 2025 को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) आयोजित हुई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ में एक मामला दायर किया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि यह बैठक कंपनी अधिनियम, 2013 और अन्य सचिवीय नियमों के तहत उचित प्रक्रियाओं का पालन किए बिना आयोजित की गई थी। एक्ट्रेस ने 10 अप्रैल को एक ईमेल में बैठक पर आपत्ति जताई थी, लेकिन उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया। उनका आरोप है कि मोहित बर्मन, नेस वाडिया के समर्थन से बैठक हुई थी। प्रीति जिंटा ने विवादित बैठक के दौरान पारित किसी भी प्रस्ताव के इंप्लीमेंटेशन को रोकने के लिए एक रेजोल्यूशन की मांग की है।
टीम की नाम में हुआ बदलाव
पंजाब किंग्स टीम का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब था। इसे साल 2008 में मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल ने करीब 304 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें पंजाब की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है। 2021 से पहले टीम ने अपना नाम बदल लिया था।
