बॉलीवुड

Prakash Raj ने उड़ाया Akshay Kumar के छत्रपति शिवाजी लुक का मजाक, बता डाला ‘गुटखाखोर’

Prakash Raj called Akshay GutkhaKhor: साउथ कलाकार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के छत्रपति शिवाजी लुक का मजाक उड़ाया है और उन्हें गुटखाखोर की उपाधि दे डाली है।

Image

Prakash Raj ने उड़ाया Akshay Kumar के छत्रपति शिवाजी लुक का मजाक

Prakash Raj called Akshay GutkhaKhor: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले अपनी डेब्यू मराठी मूवी वेडात मराठे वीर दौडले सात से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वो छत्रपति शिवाजी महाराज के अवतार में दिख रहे थे। वेडात मराठे वीर दौडले सात को महेश मांजरेकर बना रहे हैं, जो मराठी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। इस फिल्म में वो 7 महान मराठा लड़ाकों की कहानी दिखाएंगे, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार प्ले करते दिखेंगे।

जब से अक्षय कुमार ने वेडात मराठे वीर दौडले सात से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, तब से लगातार उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि जैसे अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज चौहान के किरदार के साथ खिलवाड़ किया था, वैसे ही वो छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार के साथ मजाक करेंगे। वो हर फिल्म जल्दबाजी में करते हैं, जिस कारण मेकर्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।

आम लोगों की आलोचनाओं के बीच एक्टर प्रकाश राज (Praksah Raj) ने भी अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने फिल्म वेडात मराठे वीर दौडले सात से अक्षय कुमार का लुक शेयर किया है और पूछा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वक्त में बल्व कहां से आए? असल में अक्षय कुमार ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें नजर आ रहे झूमर पर बल्व दिख रहे हैं। प्रकाश राज ने इस तस्वीर के साथ मेकर्स पर भी निशाना साधा है और पूछा है कि वो इतनी जल्दबाजी में क्यों फिल्म बना रहे हैं।

अक्षय कुमार एक साल में 4 फिल्में खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। कई बार अक्षय कुमार पर यह आरोप भी लगा है कि जल्दबाजी के चक्कर में वो मेकर्स को उनका काम ठीक से नहीं करने देते हैं। कई सारे लोग प्रकाश राज के ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं और अक्की पर निशाना साध रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article