बॉलीवुड

Salaar release postponed: Prabhas की मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर की रिलीज डेट में हुआ बदलाव!! जानें कब मचाएगी तहलका

Salaar release postponed: भारतीय सिनेमा के बाहुबली सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सलार (Salaar) का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) की ये एक्शन ड्रामा कई भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। लेटेस्ट खबरों की मानें तो फिल्म सलार तय समय पर रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला किया है।

Image

Salaar release postponed

Salaar release postponed: भारतीय सिनेमा के सबसे सफल कलाकार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सलार (Salaar) का इंतजार कौन सा सिनेमाप्रेमी नहीं कर रहा है। केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) की ये अपकमिंग मूवी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म सलार को लेकर सामने आई लेटेस्ट अपडेट की मानें तो मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला किया है। फिल्म सलार इस महीने की 28 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के चलते मेकर्स ने इसे दिसम्बर 2023 या फिर जनवरी 2024 में रिलीज करने का फैसला लिया है। मेकर्स सलारी की रिलीज डेट में हुए बदलाव को लेकर जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने न्यूज पोर्टल पिंकविला को जानकारी दी है, 'सलार इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म सलार के मेकर्स चाहते हैं कि जब दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में जाएं तो निराश न हों। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिस कारण उन्होंने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। फिल्म 28 सितम्बर के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह इस साल के अंत में या फिर अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स को इस बात की जानकारी दे दी है। फिल्म के मेकर्स जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।'

प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टर मूवी सलार में प्रभास के साथ-साथ श्रुति हासन, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म सलार में खलनायक का किरदार निभाते दिखाई देंगे। ऐसा सुनने में आ रहा है कि सलार में यश का कैमियो भी होगा लेकिन मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगाई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article