बॉलीवुड

Salaar VS Dunki Box Office: 'डंकी' की कमाई दूर-दूर तक छू नहीं पाएगी 'सलार', इस एक्टर ने खोला राज

Prabhas Salaar Could Not Beat Shah Rukh Khan Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' की बड़े पर्दे पर टक्कर होगी। यूं तो खबर है कि 'सालार' सुपरहिट साबित होगी। लेकिन एक बॉलीवुड एक्टर ने साफ किया है कि वह डंकी की कमाई नहीं छू पाएगी।

Image

'डंकी' की कमाई नहीं छू पाएगी 'सलार'

Prabhas Salaar Could Not Beat Shah Rukh Khan Dunki: बॉलीवुड की दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है। सिनेमा के किंग यानी शाहरुख खान की 'डंकी' (Dunki) और साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'सालार' (Salaar) बड़े पर्दे पर टकराने के लिए तैयार है। यूं तो अभी से ही प्रभास की सालार का बोलबाला शुरू हो चुका है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना भी है कि मूवी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड के ही एक एक्टर ने साफ किया है कि प्रभास की 'सालार', 'डंकी' की कमाई को छू भी नहीं पाएगी।

ये बॉलीवुड एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस' फेम कमाल राशिद खान हैं, जो न केवल फिल्मों की समीक्षा करते हैं बल्कि बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कमाल राशिद खान ने ट्वीट में 'सालार' को सुपरहिट बताने वाले ट्वीट पर भी नाराजगी जाहिर की है। कमाल राशिद खान ने प्रभास की 'सालार' (Salaar) और 'डंकी' (Dunki) के सिलसिले में बात करते हुए ट्वीट किया, "कुछ लोग 'सालार' और 'डंकी' की वैश्विक स्तर पर हो रही बुकिंग के गलत आंकड़े दिखा रहे हैं। मैं केवल पूरी दुनिया को ये सूचित करना चाहता हूं कि किसी भी भारतीय कलाकार का दबदबा विदेशों में शाहरुख खान से ज्यादा नहीं है। ऐसे में झूठी खबरें प्रभास का कुछ भला नहीं करने वाली हैं।"

'सालार' में दमदार रही प्रभास की परफॉर्मेंस!

बता दें कि प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) को लेकर रिव्यू आना शुरू हो गया है। मूवी को चार स्टार मिल रहे हैं, साथ ही प्रभास की एक्टिंग को भी दमदार बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले 'सालार' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article