बॉलीवुड

Adipurush Poster: मुगलों से हुई 'आदिपुरुष' में हनुमान जी के लुक की तुलना, फैंस ने कहा-'मूछें कहां हैं'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 09:29 AM IST

Adipurush Poster: साउथ सुपरस्टार प्रभाष (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म आदिपुरुष से आज 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी का लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नया पोस्टर काफी सुर्खियों में हैं।

Image

Hanuman ji look in Adipurush new poster

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर हुआ रिलीज।
  • हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ फिल्म का नया पोस्टर।
  • हनुमान जी का लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

Adipurush Poster: साउथ सुपरस्टार प्रभाष (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म आदिपुरुष से आज 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी का लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नया पोस्टर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म आदिपुरुष के इस नए पोस्टर में हनुमान जी का दमदार लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म के इस नए पोस्टर में हनुमान जी ध्यान लगाने की मुद्रा बैठे नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्टर देवदत्त नागे ही हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं, हनुमान जी के रोल में देवदत्त को पहचानना काफी मुश्किल लग रहा है। कुछ दिनों पहले राम नवमी के मौके पर भी मेकर्स ने आदिपुरुष का एक नया पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण और हमुमान जी नजर आ रहे थे। पोस्टर में भगवान राम और माता सीता के लुक पर सवाल खड़े किए गए थे, जिसके बाद नई कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है।

हनुमान जी का लुक हुआ वायरल

फिल्म आदिपुरुष से हनुमान जी का लुक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हनुमान जी के पोस्टर पर फैंस का मानना है कि मेकर्स ने एक बार फिर हनुमान जी के लुक से छेड़-छाड़ कर दी है। फिल्म के पोस्टर में हुनमान जी के चेहरे पर लम्बी दाढ़ी तो हैं लेकिन चेहरे पर मूंछे गायब है। फैंस का मानना है कि आदिपुरुष का यह हनुमान जी का लुक बिलकुल भी रियल नहीं लगा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'ये हनुमान जी की मूछें कहां गईं? मेकर्स को नहीं पता क्या कि हनुमान जी अवतार कैसा दिखता है'

Adipurush new poster

Adipurush new poster

ओम राउत के खिलाफ FIR

फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्ट ओम राउत के खिलाफ एक शख्स ने FIR दर्ज कर दी है। शिकायतकर्ता का मानना है कि फिल्म के मेकर्स पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस के साथ छेड़-छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म पर छिड़ी कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article