बॉलीवुड

Pooja Hegde को पसंद नहीं आई Ranbir Kapoor की 'एनिमल', बोलीं 'इसमें अल्फा मेल्स का...'

Pooja Hegde Blast on Ranbir Kapoor's Animal: साल 2023 में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस मूवी को कईयों ने पसंद किया था तो कुछ ने 'एनिमल' को नापसंद भी किया। ऐसे में अब पूजा हेगड़े को भी ये मूवी ज्यादा पसंद नहीं आई है।

Image

Pooja Hegde on Ranbir Kapoor's Animal

Pooja Hegde Blast on Ranbir Kapoor's Animal: साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'देवा' (Deva) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। लगभग 2 सालों के बाद पूजा हेगड़े को हिंदी फिल्म में देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। मुंबई हुए 'देवा' के ट्रेलर लॉन्च पर पूजा हेगड़े ने कई चीजों पर खुलकर बात की थी। इस दौरान पूजा हेगड़े ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) पर भी तंज कसा था। पूजा हेगड़े की बातों से लग रहा था कि उन्हें यह फिल्म खास पसंद नहीं आई।

क्या वाकई पूजा हेगड़े को पसंद नहीं आई 'एनिमल'?

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कई सेलेब्स ने इसे पसंद किया तो कईयों ने रणबीर कपूर स्टारर की आलोचना भी की। जिन लोगों को 'एनिमल' मूवी पसंद नहीं आई उन्हें यह 'महिला द्वेषपूर्ण' लगी और कहानी में 'अल्फा पुरुष' पात्रों का वर्चस्व दिखा। ऐसे में अब पूजा हेगड़े ने भी इस मूवी को लेकर अपने विचार साझा किए। एक्ट्रेस ने बताया कि इस मूवी में 'अल्फा पुरुषों का मजाक उड़ाया गया। कई लोग इसे रणबीर कपूर स्टारर पर कटाक्ष की तरह ले सकते हैं।

पूजा हेगड़े स्टारर 'देवा' की बात करें तो इसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। इस फिल्म में कुब्रा सैत और पावेल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में हैं। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की ये एक्शन-ड्रामा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article