बॉलीवुड

Ponniyin Selvan 2 Early Estimates Day 1: धमाकेदार ओपनिंग लेने को तैयार Aishwarya Rai Bachchan, देखें आंकड़े

Ponniyin Selvan 2 Early Estimates Day 1: डायरेक्टर मणिरत्नम की नई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) कल यानि कि 28 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेल्वन सिनेमाघरों में पहले दिन 25 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

Image

Ponniyin Selvan 2 Box Office Prediction Day 1

Ponniyin Selvan 2 Early Estimates Day 1: डायरेक्टर मणि रत्नम की बिग बजट फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 कल यानि कि 28 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा था, जिस कारण पोन्नियिन सेल्वन 2 से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेने के लिए तैयार है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्वीट के जरिए बताया है कि पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिस कारण इसकी ओपनिंग चौंकाने वाली रहेगी। फिल्म को लेकर पूरे देश के दर्शकों में उत्साह है।

रमेश बाला के अनुसार, 'पोन्नियन सेल्वन 2 ओपनिंग डे पर तमिलनाडु में 15 करोड़ का कारोबार बहुत आसानी से कर लेगी। इसको लेकर देश के बाकी हिस्सों में भी उत्साह है, जिस कारण बाकी जगहों से ये पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार कर सकती है। अगर दोनों आंकड़ों को जोड़ दें तो मणि रत्नम की मूवी पहले दिन देश में लगभग 25 करोड़ का कारोबार करने के लिए तैयार है।'

पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर देशभर में जबरदस्त दीवानगी है। इन दिनों फिल्म के स्टार्स देशभर में इसका प्रमोशन कर रहे हैं ताकि इसकी कमाई में कमी न रहे जाए। मणि रत्नम ने पोन्नियिन सेल्वन 2 को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। बाहुबली सीरीज के बाद से ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री शानदार बिग बजट मूवीज रिलीज कर रही है। पोन्नियिन सेल्वन 2 इसी सिलसिले को आगे बढ़ा रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article