Ponniyin Selvan- 1 & Vikram Vedha Box Office Collection Day 12: पोन्नियिन सेल्वन-1 (Ponniyin Selvan 1) के बिजनेस की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही है। मणि रत्नम (Mani Ratnam) द्वारा निर्देशित इस फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार रही थी। पहले हफ्ते इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की और पहला वीकेंड इसके लिए बहुत फायदेमंद रहा। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड का भी फायदा उठाया लेकिन दूसरे सोमवार से ही इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। ऐसा ही कुछ हाल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का है। इस फिल्म की कमाई के आंकड़े भी धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं।
12वें दिन कैसा रहा पोन्नियिन सेल्वन- 1 का हाल?
दूसरे सोमवार से इस फिल्म के बिजनेस में गिरावट देखने को मिल रही है (Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection)। दूसरा मंगलवार भी पोन्नियिन सेल्वन-1 के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ। खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने दूसरे मंगलवार को सिर्फ चार करोड़ का कारोबार ही किया। भारत और ओवरसीज का बिजनेस मिलाने के बाद इस फिल्म ने अब 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अगर इस फिल्म की कमाई चलती रही तो यह जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
12वें दिन कितनी हुई विक्रम वेधा की कमाई?
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा की कमाई संतोषजनक नहीं है (Vikram Vedha Box Office Collection)। इस फिल्म की बहुत प्रशंसा की गई थी लेकिन वीकेंड में ठीक ठाक कमाई करने के बाद अब वीकडेज में इस फिल्म का बुरा हाल हो रहा है। इस फिल्म का कलेक्शन दूसरे मंगलवार को दूसरे सोमवार की तरह ही रहा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 1.40 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर कलेक्शन ऐसे ही रहा तो 100 करोड़ क्लब में शामिल होना इस फिल्म के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।
