बॉलीवुड

Pathan Day 3 Box Office Early Estimates: तीसरे दिन Shah Rukh Khan की Pathaan की कमाई में दर्ज की जाएगी 45 प्रतिशत की गिरावट

Pathan Day 3 Box Office Early Estimates: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) पिछले दो दिनों से लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है लेकिन तीसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान तीसरे दिन 25-30 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

Image

Pathan Day 2 Box Office Early Estimates:

Pathan Day 3 Box Office Early Estimates: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) पिछले 2 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अगर दोनों दिनों के आंकड़े जोड़ दें तो फिल्म पठान ने दो दिनों में अपने खाते में 132 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म पठान की दो दिनों की कमाई ने इसे सुपरहिट मूवीज की लिस्ट में एंट्री दिला दी है। फिल्म पठान की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो उसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पठान को तीसरे दिन वर्किंग-डे होने का नुकसान उठाना पड़ेगा और इसकी कमाई में कमी आएगी।

ट्रेड एक्सपर्ट कमाल आर खाने (KRK) ने ट्वीट करके लोगों को बताया है कि फिल्म पठान की तीसरे दिन की कमाई 25-30 करोड़ रुपये के आसपास रहेगी। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में बताया है, 'फिल्म पठान तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। इसका तीसरे दिन का बिजनेस 25-30 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा। फिल्म सिनेमाघरों में जैसी कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इसका लाइफटाइम बिजनेस 500-600 करोड़ रुपये रहेगा। यह बॉलीवुड की ऑल टाईम ब्लॉकबस्टर साबित होगी। मेरी तरफ से शाहरुख खान भाईजान को बधाई।'

केआरके ने मानी अपनी गलती

कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि उन्होंने शाहरुख खान को फिल्म पठान का टाइटल चेंज करने की सलाह दी थी लेकिन शाहरुख खान को भरोसा था कि उनकी फिल्म के हिसाब से यह टाइटल एकदम ठीक रहेगा और उन्होंने कमाल आर खान की सलाह पर ध्यान हीं दिया, जो सही कदम था। बता दें कमाल आर खान लम्बे वक्त से कह रहे थे कि शाहरुख खान को फिल्म पठान का टाइटल बदलना चाहिए लेकिन मेकर्स ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और आखिर में फिल्म पठान के मेकर्स का फैसला सही साबित हुआ।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article