बॉलीवुड

Pathan Box Office Collection Day 3 : Shahrukh Khan की पठान की बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार, नहीं तोड़ पाई केजीएफ2 और बाहुबली का रिकॉर्ड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2023, 10:25 AM IST

Pathan Box Office Collection Day 3 : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान की गूंज हर तरफ छाई हुई है। फिल्म ने पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। फिल्म को तीसरे दिन नॉन हॉलीडे होने की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है।

Image

pathaan (credit pic: social media)

Pathan Box Office Collection Day 3 : शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) का जादू तीसरे दिन फीका पड़ गया। फिल्म को वीक डे होने की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म में शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं। पिछले दो दिनों से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक पठान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म के तीसरे दिन का अर्ली एस्टिमेट आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 30 से 35 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने ट्वीट कर लिखा, फिल्म की तीसरे दिन रफ्तार धीमी रही। फिल्म ने कुल 30 करोड़ की कमाई की है। दंगल ने अपने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ की कमाई की थी और 400 करोड़ का बिजनेस किया था। पठान शनिवार को 40 करोड़ और रविवार को 50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती हैं। माना जा रहा था कि पठान बाहुबली, दंगल और केजीएफ 2 के तीसरे दिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। लेकिन अर्ली एस्टिमेट से ये बात साफ हो गई कि पठान इन रिकॉर्ड्स को नहीं तोड़ पाई है।

नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों के रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन पठान की रफ्तार धीमी हो गई है। फिल्म के अर्ली एस्टिमेट के अनुसार, पठान ने 30 से 34 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तीसरे दिन बाहुबली ने 46.5 करोड़, केजीएफ 2 ने 42.9 करोड़ रुपये और टाइगर जिंदा है ने 45.53 करोड़ रुपये और दंगल ने 41.3 करोड़ का बिजनेस था। हालांकि इन सभी फिल्मों के रिलीज के तीसरे दिन हॉलीडे था। पठान ने वर्ल्ड वाइड अब तक 219.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। उम्मीद है कि फिल्म इस वीकेंड तक 300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article