बॉलीवुड

Pathaan Trailer Twitter Reaction: Shah Rukh Khan का स्वैग देख फैंस बोले, 'विरोध करने वालों को मिर्ची...'

Pathaan Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी अपकमिंग मूवी पठान (Pathaan) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म पठान के ट्रेलर में किंग खान एक्शन अवतार में दिख रहे हैं, जिस कारण फैंस सातवें आसमान पर हैं।

Image

Pathaan Trailer Twitter Reaction: Shah Rukh Khan का स्वैग देख फैंस बोले, 'विरोध करने वालों को मिर्ची...'

Pathaan Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी पठान का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। लगातार होते विरोध के बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाका कर दिया है। फिल्म पठान के ट्रेलर में शाहरुख खान लम्बे समय के बाद जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। किंग खान को उनके फैंस ने बहुत समय से ऐसी शानदार एक्शन मूवी नहीं देखी है, जिस कारण वो पठान का ट्रेलर देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

फैंस को पसंद आया पठान का ट्रेलर

जब से शाहरुख खान ने फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया है, तब से ही उनके फैंस ट्विटर पर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस के रिएक्शन्स को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि उन्हें पठान का ट्रेलर काफी पसंद आया है। फिल्म पठान का ट्रेलर देखने के बाद लोग लगातार बायकॉट गैंग को लताड़ रहे हैं और बोल रहे हैं कि पठान देशभक्ति से ओतप्रोत मूवी है और वो लोग खाली में विरोध कर रहे थे। फिल्म पठान का ट्रेलर देखने के बाद एक फैन ने लिखा है, 'पठान का ट्रेलर देखने के बाद उन लोगों को मिर्ची लगेगी, जो इसका विरोध कर रहे थे। ये तो धमाकेदार मूवी होने वाली है। मैं इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखूंगा।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'पठान को देखने के बाद कहा जा सकता है कि हमारा शेर अभी तक बूढ़ा नहीं हुआ है।'

लोग यशराज बैनर की भी कर रहे हैं तारीफ

फिल्म पठान को यशराज बैनर के अंतर्गत बनाया गया है। शाहरुख खान का स्टाइलिश अवतार देख लोग यशराज बैनर की भी तारीफ कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा को थैंक यू बोल रहे हैं कि उन्होंने किंग खान को इतने धांसू अवतार में पेश किया है। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो वॉर और बैंग बैंग जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article