बॉलीवुड

Pathaan Trailer: हॉलीवुड की कॉपी बताकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पर भड़के KRK, कहा- 'आपको सिर्फ कॉपी करना..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 12:45 PM IST

Pathaan Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बीच फिल्म कमाल आर खान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में केआरके पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पर फिल्म के एक्शन सीन कॉपी करने का आरोप लगाया है।

Image

KRK on Pathaan Trailer

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • फिल्म का ट्रेलर देख डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पर भड़के केआरके।
  • केआरके ने सिद्धार्थ आनंद पर एक्शन सीन कॉपी कपने का आरोप लगाया।

Pathaan Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर आज 10 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में शाहरुख खान का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच अपने अजीबो-गरीब बयान की वजह से फेमस कमाल आर खान ने पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पर हमला बोल दिया है। केआरके का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में केआरके पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पर फिल्म के एक्शन सीन कॉपी करने का आरोप लगाया है। केआरके ने सिद्धार्थ आनंद को एक ऐसा डायरेक्टर करार दिया है जिसे स्क्रिप्ट की कोई समझ नहीं है और बस हॉलीवुड फिल्मों से जबरदस्त एक्शन सीन कॉपी करना आता है।

जॉन अब्राहम की 'अटैक' से की तुलना

फिल्म पठान के ट्रेलर पर ट्वीट करते हुए केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'अभी पठान का ट्रेलर देखा, मैं इस ट्रेलर को देखकर काफी हैरान हूं और बस इतना ही कह सकता हूं कि आखिर शाहरुख खान इस बकवास फिल्म को कैसे साइन कर सकते हैं। ट्रेलर जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक की तरह लग रहा है जो काफी बड़ा डिजास्टर साबित हुई थी।'

'सिद्धार्थ आनंद बस कॉपी करना जानते हैं'

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिर से #वॉर देखने के बाद, मैं 100% गारंटी के साथ कह सकता हूं कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक अच्छी फिल्म नहीं बना सकते। उन्हें स्क्रिप्ट के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। वह सिर्फ विदेशी फिल्मों के बड़े-बड़े सीन कॉपी करना जानते हैं। कोई दूसरी बार War नहीं झेल सकता है।' इससे पहले बीते दिन केआरके ने पठान की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि फिल्म वॉर कई विदेशी देशों में जबरदस्त ओपनिंग करने वाली है।

KRK Tweet on Pathaan

KRK Tweet on Pathaan

फैंस ने पठान के ट्रेलर को बताया जबरदस्त

इस बीच बॉलीवुड फैंस की बात करें तो अभी तक पठान के ट्रेलर को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आ रहा है। फैंस को फिल्म में शाहरुख खान का यह एक्शन हीरो वाला अवतार काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि फिल्म पठान को 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि रिलीज से पहले फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर खड़ा विवाद छिड़ा हुआ है जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article