बॉलीवुड

Pathaan Teaser: कब, कहां और कितने बजे रिलीज होगा Shah Rukh Khan, Deepika Padukone और John Abraham की पठान का टीजर? यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 08:11 PM IST

Pathan Teaser Release Date and Time: शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर कल 2 नवंबर को फैंस को भी एक रिटर्न गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। कल फिल्म के मेकर्स पठान का टीजर जारी कर सकते हैं। पठान के टीजर को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्विटर पर पठान के टीजर का काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है।

Image

Pathan Teaser Release Date and Time

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान कल अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • कल 2 नवंबर को पठान का टीजर रिलीज किया जा सकता है।
  • फिल्म के टीजर को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Pathan Teaser Release Date and Time: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan Teaser) के टीजर को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती ही जा रही हैं। कल 2 नवंबर को शाहरुख खान 57 साल (Shah Rukh Khan Birthday) के होने जा रहे हैं। किंग खान के जन्मदिन पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट मिलने के आसार पूरे-पूरे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान का टीजर कल 2 नवंबर को ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि फिल्म के मेकर्स यानी यशराज फिल्म्स की तरफ से फिलहाल इसपर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

कल इस समय जारी होगा पठान का टीजर

पठान के टीजर का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को बता दें कि उम्मीद जताई जा रही है कि कल 2 नवंबर 2022 को पठान का टीजर सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक जारी किया जा सकता है। हालांकि फैंस कृपया ध्यान दें की टीजर जारी करने को लेकर फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने कोई सूचना जारी नहीं की है। इस बीच सोशल मीडिया पर टीजर की काउंटडाउन शुरू हो गई है। फैंस का एक्साइटमेंट लेवल आसमान पर है और उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि पठान का टीजर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कहां रिलीज होगा पठान का टीजर?

बता दें कि पठान का टीजर यश राज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल YRF पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही टीजर को YRF के ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर भी जारी किया जा सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि पठान का टीजर जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाला है। शाहरुख अपने डॉन वाले अवतार में नजर आ सकते हैं।

बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान अगले साल गणतंत्र दिवस यानी 25 जनवरी 2022 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट किया गया है वहीं एक्शन के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म पठान से शाहरुख कई सालों के ब्रेक के बाद बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी करने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article