बॉलीवुड

Pathaan Controversy: थिएटर में घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फाड़े शाहरुख खान के पोस्टर्स, डरावना वीडियो वायरल

Pathaan Controversy: गुजरात से सामने आए वीडियो में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता थिएटर में घुसकर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। ये लोग पठान (Pathaan) के पोस्टर्स को फाड़कर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के चेहरे पर लातें चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सामान्य लोगों में डर का माहौल है।

Image

Pathaan Controversy: थिएटर में घुसकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फाड़े शाहरुख खान के पोस्टर्स, डरावना वीडियो वायरल

Pathaan Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी पठान की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसको लेकर मचा बवाल बढ़ता जा रहा है। जहां देश के कई नामी लोग पठान (Pathaan) पर विवादित बयान दे रहे हैं, वहीं आम लोग थिएटर्स में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। 5 जनवरी के दिन गुजरात से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हिलाकर रख दिया है और सभी सोच रहे हैं कि पठान का विवाद इतना कैसे बढ़ सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में गुजरात बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक थिएटर में घुसकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में घुसकर की तोड़फोड़

गुजरात से सामने आए वीडियो में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक थिएटर में घुसकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। ये फिल्म पठान के पोस्टर्स फाड़ते नजर आ रहे हैं और शाहरुख खान के चेहरे को लातों से मसलते दिख रहे हैं। वीडियो को देख कई लोग भौचक्के रह गए हैं और सोच रहे हैं कि एक फिल्म को लेकर इतनी हिंसा करना सही है या गलत?

तोड़फोड़ का वीडियो देख डरे सामान्य लोग

जब से गुजरात बजरंग दल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, तब से ही सामान्य लोग डरे-डरे नजर आ रहे हैं। सामान्य लोगों का कहना है कि वो अपने पूरे परिवार के साथ थिएटर जाते हैं। अगर ऐसी भीड़ अचानक से थिएटर में घुस आएगी और तोड़फोड़ करने लगेगी तो क्या करेंगे? फिल्म पठान के विवाद को ठंडा करने के लिए सीबीएफसी ने मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी है ताकि यह विवाद खत्म हो जाए लेकिन लगातार सामने आ रहे इस तरह के वीडियोज देखकर यह विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है। आपका इस तरह के विरोध प्रदर्शन पर क्या कहना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article