Image Source: Parineeti Chopra Insta
Parineeti-Raghav Announce Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बबली हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ मिलकर एक प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि इन दिनों की जिंदगी में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। परिणीति-राघव के द्वारा किए गए अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इन पर प्यार बरसा रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस कपल के लिए दुआएं मांग रही है। भूमि पेडनेकर से लेकर अनन्या पांडे समेत कई सारी हसीनाओं ने परिणीति के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है और खुशी जाहिर की है।
अदाकारा अनन्या पांडे ने लिखा है, "क्या बात है परिणीति... मेरी तरफ से आप दोनों को बहुत बहुत बधाई।" हुमा कुरैशी और सोनम कपूर ने लिखा है, "बधाई हो डार्लिंग।" भूमि पेडनेकर और नेहा धूपिया जैसी हसीनाओं ने भी परिणीति की प्रेग्नेंसी की खबर पर खुशी जाहिर की है और कपल को बधाई दी है।
जहां बॉलीवुड के इतने सारे लोग परिणीति चोपड़ा को बधाई दे रहे हैं तो उनकी बहन और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी भूमि पेडनेकर के पोस्ट पर कमेंट किया है। उनके कमेंट में मौसी बनने का उत्साह साफ-साफ दिखाई दे रहा है। देसी गर्ल ने कमेंट में लिखा है, "बधाई हो देसी गर्ल...।"
बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितम्बर 2023 के दिन 7 फेरे लेकर शादी रचाई थी। परिणीति ने राघव के साथ शादी करने से पहले ये अनाउंस किया था कि वो किसी राजनेता के साथ घर नहीं बसाना चाहती हैं लेकिन आखिरकार उनकी जिंदगी में एक राजनेता ने ही एंट्री मारी और अब जल्द ही वो मां बनने वाली हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।