Parineeti Chopra on Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्टर परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें बीते काफी समय से सामने आ रही हैं, एक्ट्रेस ने जब से राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी की है, तभी से समय समय पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल जब भी परिणीति ढीले-ढाले कपड़े पहने नजर आती थीं तो फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बाते करने लगते थे, कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी उनकी प्रेग्नेंसी की लेकर खबरें सामने आने लगी थीं।
जिसके बाद अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए काफी सारे स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं और प्रेग्नेंसी की अफवाह फैलाने वाले लोगों को करारा जवाब भी दिया है। आइए सोशल मीडिया पर वायरल परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
परिणीति बोलीं- 'अब ढीले कपड़े पहनना छोड़ दूं'
सोशल मीडिया पर सामने आ रही इन प्रेग्नेंसी की अफवाहों से तंग आकर परिणीति चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'अब अपने फिटिंग वाले कपड़े पहनने वाले समय में आ रही हूं'।
इस वीडियो पर कमेंट करने वाले लोग भी परिणीति चोपड़ा का ही समर्थन करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उनके पास कोई काम नहीं है आब बिंदास कुछ भी पहनो।'
