बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा नहीं हुईं शामिल, लोगों ने ट्रोल करते हुए सुनाई खरी-खोटी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: काफी समय से खबरें आ रही थीं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाएंगी। शादी ना अटेंड करने के बाद अब लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा कि अगर रियल सिस्टर की शादी होती तो तब भी नहीं आतीं।

Image

Parineeti Chopra-Raghav Chadha-Priyanka Chopra

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बीते दिन यानी 24 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि परिणीति चोपड़ा की शादी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शामिल नहीं होंगी। अपनी कजिन की शादी में ना शामिल होने के लिए अब प्रियंका चोपड़ा की काफी आलोचना हो रही है। प्रियंका के शादी में शामिल ना हो पाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कई लोगों ने यह कयास लगाए हैं कि वर्क कमिटमेंट्स की वजह से प्रियंका चोपड़ा शादी अटेंड नहीं कर पाई है। ऐसे में कई लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर कमेंट्स में खूब ट्रोल किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शादी से एक पहले अपनी बेटी मालती मैरी के साथ हॉलिडे एन्जॉय करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो फार्म पर पालतू जानवरों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद अब लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने यहां तक कहा कि कजिन की शादी में शामिल होने का समय नहीं है लेकिन हॉलिडे एन्जॉय करने के लिए वक्त ही वक्त है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर रियल सिस्टर की शादी होती क्या फिर भी ना जातीं। तुमने पारी की शादी में जाना चाहिए था।'

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल ना होकर लोगों को काफी निराश किया है। बता दें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब पति-पत्नी हैं। शाम करीब 4 बजे शादी पूरी हुई शाम को पूरी हुई। नवविवाहित जोड़ा उदयपुर के ताज लेक पैलेस में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी में लगा हुआ है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article