Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्डा ( Raghav Chadha) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल 24 सितम्बर को एक-दुसरे का हाथ थाम लेंगे. बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उनकी शादी की चर्चा तेज हो रही है. वहीं आज चड्ढा और चोपड़ा परिवार उदयपुर पहुच चूका है जहाँ शादी की सारी रस्में पूरी की जाएँगी. बता दें कि आज शाम को उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीती राघव के नाम की मेहंदी अपने हाथ में लगाने वाली है. मेहंदी का सारा फंक्शन आज शाम को होगा.
परी और राघव की शादी की तैयारियां जोर-शोर पर है. दोनों परिवार उदयपुर आ गए हैं और दूल्हा-दुल्हन का जोर--शोर से स्वागत किया. मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को परी के हाथ में राघव के नाम की मेहंदी रचाई जाएगी वहीं राघव भी परी के रंग में रंगने के लिए अपने हाथ पर मेहंदी लगाएंगे. आज शाम को लीला पैलेस में लेक के किनारे मेहंदी का शाही प्रोग्राम किया जाएगा, जिसमें केवल निजी दोस्त और मेहमान ही शामिल होंगे.
बता दें कि परिणीति और राघव की शादी को बेहद शाही अंदाज में किया जाएगा. टाइट सिक्योरिटी के साथ दोनों स्टार्स शादी करने वाले हैं. IANS की खबर के अनुसार शादी में 100 प्राइवेट गार्ड की टाइट सिक्यूरिटी रखी जाएगी और शादी में परिवार वालो को फ़ोन न ले जाने के लिए कहा जाएगा.
