Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। परिणीति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार शादी की अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में परिणीति- राघव ने अपने परिवार को टीम चड्ढा और टीम चोपड़ा में बांटते हैं।
इस दौरान दोनों के परिवार वाले अलग-अलग गेम खेलते है। गेम के दौरान परिणीति- राघव के बीच में झगड़ा हो जाता है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
परिणीति ने शेयर किया प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो
वीडियो में टीम चड्ढा और टीम चोपड़ा के बीच टॉस होता है। इस टॉस को टीम चोपड़ा जीतती है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच अलग-अलग गेम्स खेली जाती है। क्रिकेट मैच के दौरान परिणीति- राघव में प्यार भरी नोकझोंक हो जाती है। फैंस को दोनों की प्यार भरी नोकझोंक भी अच्छी लगती हैं। परिणीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, शादी के लिए नए ट्रेडिशन को बना रहे हैं। कोई ड्रामा नहीं है। कोई स्ट्रेस नहीं है। बस एक - दूसरे की कंपनी को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल की ग्रैंड वेडिंग में राजनेता से लेकर फिल्म स्टार्स तक शामिल हुए थे। कपल इस साल मई महीने में सगाई की थी।
