बॉलीवुड

Parineeti Chopra ने Raghav Chadha संग की गुपचुप सगाई!! लोगों को इस कारण हुआ शक

Parineeti engaged with Raghav: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के अफेयर की खबरें इन दिनों हर ओर आम हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। परिणीति चोपड़ा बीते दिन मीडिया के सामने आई, जिस दौरान उनकी उंगली में चांदी का छल्ला दिखा। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों की सगाई हो गई है।

Image

Parineeti Chopra ने ने Raghav Chadha संग की गुपचुप सगाई

Parineeti engaged with Raghav: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही ये शादी कर सकते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में से किसी ने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर नहीं लगाई है, जिस कारण फैंस अभी तक कन्फयूज हैं कि इनके बीच का रिश्ता क्या कहलाता है? हालांकि बीते दिन कुछ ऐसा हुआ है कि परिणीति चोपड़ा के फैंस यह मानने को मजबूर हो चुके हैं कि उनकी पसंदीदा अदाकारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।

असल में अदाकारा परिणीति चोपड़ा को हाल में मीडिया ने स्पॉट किया, जिस दौरान वो बांय हाथ की उंगली पर चांदी का छल्ला पहने नजर आईं। अक्सर लड़कियां इस उंगली पर अंगूठी या छल्ला तब ही पहनती हैं जब उनकी सगाई हो जाती है। परिणीति चोपड़ा के फैंस ये वीडियो देखने के बाद मान चुके हैं कि उन्होंने राघव संग सगाई कर ली है।

फैंस दे रहे हैं परिणीति चोपड़ा को सगाई की बधाई

भले ही परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई पर चुप्पी साधे हुई हों लेकिन उनके फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो अपनी पसंदीदा अदाकारा के लिए काफी खुश हैं। लोग लगातार सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा को बधाई भरे मैसेज भेज रहे हैं। राघव और परिणीति की तरफ से अभी तक इन रिएक्शन्स पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वैसे आपको परिणीति और राघव की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article